सीरिया के परिवर्तनों में क़तर का हस्तक्षेप जारी है। सीरिया मामलों के संबंध में संयुक्त राष्ट्रसंघ और अरब संघ के संयुक्त दूत कूफी अन्नान के त्याग पत्र के बाद क़तर ने सीरिया के बारे में नया सुझाव पेश किया है। समाचार एजेन्सी फ्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार क़तर के विदेशमंत्री शैख़ हमद बिन जासिम आले सानी ने अलजज़ीरा टेलिवीजन के साथ साक्षात्कार में कहा कि सीरिया मामलों में कूफी अन्नान के उत्तराधिकारी को नई स्ट्रैटेजी अपनानी चाहिये क्योंकि कूफी अन्नान की ६ सूत्रीय योजना विफल हो गयी है। शेख हमद बिन जासिम आले सानी ने कहा कि हम अरब देश, उस व्यक्ति को स्वीकार नहीं करेंगे जो अरब देशों और सुरक्षा परिषद का प्रतिनिधित्व करे क्योंकि परिस्थिति अब पूर्णरूप से भिन्न हो चुकी है। यह ऐसी स्थिति में है जब क़तर उन अरब देशों में से है जो सीरिया में मौजूद आतंकवादियों का समर्थन कर रहा है और वह सीरिया में विदेशियों के सैनिक हस्तक्षेप का मार्ग प्रशस्त करने की चेष्टा में है। कूफी अन्नान ने दो अगस्त को सीरिया मामलों में राष्ट्रसंघ और अरब संघ के संयुक्त दूत के रूप से अपने पद से त्याग पत्र दिया है।समाचार समाप्त.......166
3 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 334364
सीरिया मामलों के संबंध में संयुक्त राष्ट्रसंघ और अरब संघ के संयुक्त दूत कूफी अन्नान के त्याग पत्र के बाद क़तर ने सीरिया के बारे में नया सुझाव पेश किया है.....